Recipe: घर पर बाजार जैसा गाढ़ा दही कैसे बनाए रेसिपी- दूध से दही कैसे जमता है- घर पर दही जमाने का आसान तरीका-How To Make Curd-Dahi At Home



आजकल बाजार में बिकने वाला दही कितना असली है और कितना मिलावटी.इसका पता लगाना आसान नही है इसलिय घर का बना दही ही खाये...

How to Make Curd:क्या आप भी दही खाना पसंद करते है दही हमारी सेहत के लिय बहुत लाभदायक होती है।भारत में दही डेली रुटीन में खाना पसंद करते है।दही से बहुत तरह की रेसिपी बनाई जाती हैऔर जब दही वाला रेसिपी बनाना होता है तब हम मार्केट से बना दही खरीद ले आते है। बाजार में दही आसानी से मिल जाती है।क्युकि बाजार की दही गाढ़ा होता है।चाहकर भी बाजार जैसा दही घरपर नही जमा पाते।बहुत कोशिश करने के बाद भी दही बाजार जैसा गाढ़ा और मुलायम नही जमता है।जिसके कारण आपको घर की बनी दही पसंद नही आता है। 

लेकिन आप अपनी सेहत को लेकर बहुत जागरूक और ताजा दही खाना चाहते है. तो आप घर में दही जमा सकते है।घर में जमा दही सस्ता भी होता है.

बाजार जैसा दही जमाना बहुत आसान है.एक बार आपने घर पर दही बनाना सीख लिया तो आपको किसी से सिखने की जरूर नही होगी।और हमेशा घरपर बना दही ही इस्तमाल करेगे। तो चलिये जानते है कि इसे बनाने का प्रोस्से जानते है जो बहुत आसान। इस लेख में आपको घर में दही जमाने के आसान तरीका और दही को गाढ़ा करने के टिप्स बताएंगे।

दही जमाने का आसान तरीका

आवश्यक सामग्री  

2 लीटर दूध 

एक चम्मच दही(जामन के लिए)

इस तरह जल्दी जमाए दूध से दही विधि- घर पर दही जमाने का ये सबसे पुराना तरीका जो काफी सालो से इस्तेमाल होता आया है.इसके लिये पहले दूध ले और उसे उबाले।एक उबाल आने के बाद तब गैस बंद  कर दे। जिसमे दूध को गर्म किया है उसे गैस से उतार दें।अब दूध पूरी तरह से ठंडा होने दें।अब दही का जामन जो लिया था उसे दूध में मिलाये और चम्मच की सहायता से दूध और जामन को मिला दे।


curd


 चाहे तो मिट्टी के बर्तन में जमा सकते है,जिसे दही ताजी और स्वाद बनेगी।आप के पास जो भी बर्तन है आप वो ले सकते है,ध्यान रहे कि जामन डालने के बाद दूध को बार- बार हिलाना नही है वर्ना गाढ़ा दही नही जम पाएगा। दही 

आप अब गर्म जगह पर इस बर्तन को 6-7  घंटे के रख दें।अब हमारी दही जम गई है। अब दही को 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दे  जिसे दही ठंडी  होकर खाने में और स्वाद लगेगी। एक तरह आप दही से बनेने वाले पकवान आसानी से बना सकते है।अब दही बिल्कुल बाजार जैसा मलाईदार जमा सकते है.


Comments

Popular posts from this blog

Kitchen Tips: गर्मियो मे जल्दी खराब हो जाता है खाना ! लबे समय तक खाने को ताजा रखने के लिए अपनाए ये टिप्स और टिक्स

मैगी खाने से होने वाले नुक्सान- Maggi Khane Ke Nuksan in Hindi