How To Make Gujarati Dhokla At Home in Hindi: सुबह के नाश्ते में जल्दी बने वाला स्पेशल और नये तरिके से बेसन का ढोकला,जाने बनाने की रेसपी


ढोकला कई तरीके से बनाया जाता है,जैसे झटपट ढोकला,बेसन ढोकला,सब्जी ढोकला और चावल ढोकला तो बना सकते है आज बेसन ढोकला बनाते हैं.

ढोकला एक गुजराती डिश है  गुजराती  बेसन ढोकला तो आप सभी ने खाया हि होगा.बेसन का ढोकला सेहत के नजरिये से भी फायदेमंद  होता है। तो चलिय फिर, बहुत कम समय मे  बनने वाला ढोकला बनाना शुरु करते हैं। इसे भाप में पकाने के कारण  तेल तो बहुत  कम प्रयोग होता है.यदि आप तेल कम इस्तमाल करते हों तो इसे अवश्य बनाईये. 






 

बेसन ढोकला रेसिपी  (Besan Dhokla) in Hindi 


• बेसन-1 कप
• नीबू का रस-2 टेबल स्पून 
• हल्दी-1  छोटी चम्मच
• हरी मिर्च -1  छोटी चम्मच
• अदरक का पेस्ट-1  छोटी चम्मच
• राई-1  छोटी चम्मच
• चीनी-1 चम्मच
• नमक-स्वादानुसार 
• हरी धनिया-कटी हुई धनिया पती
•  सोडा-चुटकी भर 
• तेल 
• पानी-1 गर्म पानी 


बनाने की विधि -How to make बेसन का ढोकला रेसिपी (Besan Dhokla)


-एक बर्तन मे सबसे पहले बेसन, चीनी,नमक और गरम पानी डालकर घोल बनाएं पर आप को  ध्यान रहे कि इसमें गांठ न पड़े.

-इसके बाद इसमे अदरक  का पेस्ट  और हरी मिर्च डालें फिर  हल्दी  को मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार कर ले.इस मिश्रण को 3 घंटे तक रख दे.

-समय पुरा होने पर एक चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला ले.

- ये मिश्रण को माइक्रोवेव ओवन बाउल मे डाल कर इसे 5 मिनट  पुरे होने तक पकाए.

-अब ढोकला बनने का इतजार करे.

-तब तक तडके की तैयारी कर ले.तडके के लिऐ फ्राई पेन मे एक चम्मच तेल डालकर गर्म होने के       लिये रखे.

-अब राई डालकर तड़काएं.फिर  अब हरी मिर्च डालकर इसमे  एक गिलास  पानी/ नींबू  और चीनी     डालकर उबाल आने तक पकाएं.

- अब  ढोकला को  माइक्रोवेव से निकाल ले जो पानी बनाया था इसे इसके ऊपर डाल दें.

-इस बने हुए ढोकला को 25 मिनट तक रखें.

- हरी पत्ती को ढोकला पर  सर्व करें.


  नोट- Note 


- आप चाहें तो स्टीमर में भी ढोकला बना सकते हैं. इसके लिए मिश्रण को स्टीमर प्लेट में डालकर 15     मिनट तक पका लें.

-जो समय दिया है उस पर ढोकला पका या नही यह आप टूथपिक कि सहायता से चेक कर लें. तो     आप इसे और 6 मिनट पका ले.

- ये  जरुरी बाते थी जो पको  ढोकला बनाते समय ध्यान रखनी है.
 










Comments

Popular posts from this blog

Kitchen Tips: गर्मियो मे जल्दी खराब हो जाता है खाना ! लबे समय तक खाने को ताजा रखने के लिए अपनाए ये टिप्स और टिक्स

मैगी खाने से होने वाले नुक्सान- Maggi Khane Ke Nuksan in Hindi